Saturday, February 28, 2026

गृहयुद्ध...

हमारे देश में लोकतंत्र लगातार कमजोर होता देखकर, निरंतर कमजोर होती संवैधानिक संस्थाओं को लेकर, सत्ताधारी पार्टी के पास 90% और बाकी विपक्ष के पास 10% पार्टी फंड्स को लेकर, लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया पर सत्ताधारी पार्टी का कब्ज़ा होते देखकर, चुनाव में लेवल प्लेइंग फील्ड को ख़त्म होता देखकर मन परेशान हो जाता है | इसी बीच खबर आई की दिल्ली शराब घोटाले के सभी आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है | बिना कोई आधार और सबूतों के, राजनैतिक साजिश के तहत, दिल्ली चुनाव जीतने की लिए, केंद्र की बीजेपी सरकार ने सीबीआई का घनघोर दुरपयोग करते हुए झूठा केस बनाकर, एक चुनी हुई दिल्ली सरकार के सिटिंग चीफ मिनिस्टर और उनके 4-5 शीर्ष नेताओं को चुनाव के समय जेल में डाल दिया और चुनाव जीत गए | अपने विरोधियों को ठिकाने लगाने की लिए कानून में संशोधन कर सीबीआई/ED को निरंकुश किया गया | ताकि सरकार विपक्ष को डरा के रख सके, और जब चाहे उनपर झूठा केस बनाकर जेल में डाल सके | डेटा के हिसाब से इन सरकारी एजेंसियों ने 2014 के बाद से 95% केसेस विपक्ष के ऊपर बनाये हैं | अब वो कोर्ट में जायें और अपने आप को निर्दोष साबित करें | कोर्ट ने तो सभी आरोपों से बरी कर दिया, लेकिन जो दंश केजरीवाल और उनके सहयोगियों ने जेल में रहकर भोगा है उसकी कोई भरपाई नहीं है | लेकिन लोग मौन हैं | सनातन की झूठी रक्षा के नाम की अफीम खिलाकर, हर गलत काम को शह दी जा रही है, और हमें जानवर बनाया जा रहा है | ऐसा नहीं है की सीबीआई/ED/इनकम टैक्स का दुरपयोग अपने फायदे के लिए पहले की सरकारों ने नहीं किया, किया, लेकिन उसकी मात्रा आज के मुकाबले बहुत कम थी | ऐसा नहीं है की मौजूदा सरकार में कुछ अच्छा काम नहीं हो रहा है, हो रहा है और हम उसकी तहे दिल से सराहना भी करते हैं | लेकिन यह वैसी ही बात है की, शरीर के अंगों को तो पुष्ट किया जा रहा है, पर गर्दन निरंतर कमजोर होती जा रही है |

लेकिन परेशान मत होइए, धर्म की हानि पहली बार नहीं हो रही है | पहले भी कई बार हुई है | महाभारत काल में भी हुई थी और तब भगवान ने स्वयं गीता कही थी, अपनों के बीच युद्ध हुआ, अधर्म का नाश हुआ | हम वैसे ही युद्ध या यूँ कहिये गृहयुद्ध की तरफ बढ़ रहें है | 

Friday, August 21, 2020

हौसला रखिये...

लकीरों को गाढ़ा जख्मों को हरा रखिये
चुनाव आगे भी हैं फ़ासलों को जिंदा रखिये

मर्ज़ की चर्चा मे कोसा जाता है एक मरीज हर बार
खुद को इस गुफ़्तगू से जरा दूर रखिये

ये नफ़रतें किसी की हुई हैं जो तुम्हारी होंगी
ऐसे हर जज़्बात से तौबा रखिये

तुम्हें अकेला किया जायेगा अपनों के बीच
सब्र से दोस्ती और हौसला रखिये 

Tuesday, October 22, 2019

Mathew


सौम्यता और मुस्कुराहट के धनी
मैथयू अब्राहम अब EMC के साथ नहीं रहे
इनका शुरुआती समय इंजीनियरिंग मे बीता
इंजीनियरिंग मे पले-बढ़े और खिले मैथयू
सर्विसेस मे तपाये और घिसाये गये
जहाँ लोग सुकून की तलाश मे उलझे
मैथयू नई चुनोतियों को खोजते पाए गए
जहाँ उनके कई साथी एक-दो पेग मे लुड़के
मैथयू अक्सर on the rock पाए गए
हम जानते हैं मैथयू
तुम हर मुश्किल डगर को पार कर जाओगे
EMC से तो कह दिया अलविदा दोस्तों से न कह पाओगे

Below is summary in English. It is not the translation

Known for his modesty and soothing smile Mathew Abraham is no more with EMC
While his engineering days are most satisfying together with learning and personnel growth, he got bored in services
When people got stuck in comfort zones mathew always looked for new opportunities
When most of his colleagues are done and dusted in 1-2 pegs mathew found enjoying ON THE ROCKS
We know mathew you will clear all hurdles and scale new heights
You told goodbye to EMC but will never able to say the same to your FRIENDS JJ

Thursday, October 25, 2018

नेतृत्व...

समझ नहीं आ रहा कहाँ से शुरु करुँ
मानो जैसे कल ही की तो बात है
नई सोच के साथ उत्साहित मुस्कुराता हुआ नया चेहरा
आया और जल्द ही सभी के दिलों दिमाग में छा गया
नये पुरस्कारों का सृजन, compliance , quality , content
लगभग हर जगह हमने नई ऊंचाइयों को छुआ
तनाव को अपने तक सीमित रखने की आपकी अद्भुत क्षमता ने
टीम को निर्भय होकर निरन्तर आगे बढ़ने का मौका दिया
आपके नेतृत्व में टीम ने कई कीर्तिमान छुये
बगैर लागलपेट के कहुँ तो हम सही रूप में diversify हुए
आपके जाने के निर्णय से हम अभी उभर भी नहीं पाये थे 
और विदा का समय आ गया
अब बस और क्या कहुँ अंत में अपनी ही एक कविता की 
चार लाइने याद आ रहीं हैं,,,,,,

आदमी कुछ भी नहीं
उसका पता है वह घड़ी

जिसमें है बीता वक्त उसका
हमे तो बस यह चाहिये
अविरत चली इस श्रंखला की
हम बने सुंदर कड़ी

पंछी नहीं टिकता वहाँ

उड़ना जहाँ वह सीखता है
पर जाता नहीं है वह अकेला
साथ उसके आसमाँ है
अब तो बस यह देखना है
कितना वो इसमें जोड़ता है
अगली कड़ी का आसमाँ

सुंदर वो कितना छोड़ता है

Friday, September 07, 2018

बालाजी...

अरविन्द और जोस के साथ चलती CPSD को दौड़ा गये बालाजी
CPSD तो पास हो गई पर दूर हो गये बालाजी
मीटिंगों में नोंकझोंक में मुस्कुराते बालाजी
चाय पाईटं की चर्चाओं में धुआँ उड़ाते बालाजी
नये मित्रों के नये साथ में
उच्च शिखर की चकाचौंध में
भूल ना जाना हमको तुम
दुआ हमारी सदा रहेगी खुश रहो तुम बालाजी


Below is summary in English. It is not the translation

Balaji together with Arvind and Jose took CPSD to new heights
Now when CPSD got lot of success Balaji is going away from us 
We will miss Balaji’s signature smile
And his e-cigarette clouds during chai point chit-chat
With new friends and greater success in coming days
Balaji do not forget your old friends
We wish you all the success and happiness

Tuesday, May 22, 2018

आगाह...

मैं बुद्ध सी शांत समाधि में हूँ 
देख तू मुझे न भड़का 
मैं कर रहा हूँ तुझे आगाह 
क्योंकि गर जंग हुई 
तो कुछ तीर तेरे होंगे 
कुछ तीर मेरे होंगे 
कुछ वीर तेरे होंगे 
कुछ वीर मेरे होंगे 
और वीरगति को प्राप्त हो जायेंगे लाखों बेगुनाह 

Wednesday, January 31, 2018

नागेश...

नागेश जैसे हीरे को तो एक दिन खोना ही था
जिसके नाम में ही प्रभु हों उसे तो एक दिन अमर होना ही था
-------
संग मधु के जिसने थी टूल्स टीम सजाई 
उसे हमारी ह्रदय से है लाखों लाख बधाई

Thursday, January 25, 2018

विनय...

हमारी ह्रदय से विनय है विनय की तुम मत जाओ
तुम नहीं रहोगे फिर भी टीम सफ़लताओं के हर शिखर को छुऎगी
पर विनय तुम्हारी कमी तो फ़िर भी खलेगी
शायद ही कोई हो जिससे तुम्हारी जमी न हो
ईश्वर करे हम सभी के बीच विनय की कभी कमी न हो

Friday, August 05, 2016

पिता-पुत्र...

जवान बेटा अपने पिता से बोला
पिताजी अब मैं सयाना हो गया हूँ
और व्यापार को नये समय के अनुसार
आपसे बेहतर ढंग से चला सकता हूँ
पिता बोला बेटा व्यापार को चलाने के लिये
सिर्फ़ नई सोच और तरीके ही काफ़ी नहीं
दूसरों के प्रति कृतज्ञता का भाव और
अपने काम के प्रति निष्ठा और प्यार भी जरूरी है
मुझे विश्वास है की तुम ऎसा कर सकोगे

Sunday, December 20, 2015

मेरी राह है रोशन बड़ी...


मुझे याद है जब इस सफ़र पर चलना किया हमने शुरू
Remember when we started this journey.
हम ही थे चेले यहाँ और हम ही थे अपने गुरु
We are our mentor, and we are our mentee.
हराकर हर ताप को कुंदन से हम हरदम खिले
Defeating all odds, we always shine like a gold.
खुशियाँ मिलीं शोहरत मिली और कई नये मकसद मिले
During the course of journey, we got lot of joy, recognition, and new avenues to conquer.
आज फ़िर से आई है वैसी परीक्षा की घड़ी
We are in the testing time again.
अब मैं अंधेरों से क्यों डरूं मेरी राह है रोशन बड़ी
But now I am not worrying about the darkness as I am already enlightened.


बिहार की जीत...

अमृतकुंड के पास पहुँच कर भी चूके लालू
पुत्र मोह में फ़ँसकर आज फ़िर समोसे तक ही रह गये लालू
खुशी हुई जब बिहार में अहंकार हारा और नीतीश परचम के दंड बने लालू
आशा है अब इस जीत के बन न जायें दंड लालू

Monday, August 03, 2015

तैयारी जीत की...

जीवन में कई बार हार के बाद जीत मिलती है
लेकिन आज हर तरफ़ तैयारी जीत की लगती है
हार में नेत्रत्व की सबसे अधिक जरूरत होती है
लेकिन वह भी आज हार को निरुत्साहित और अकेला छोड़
जीत को गले लगा रहा है
बोर्नवीटा भी तैयारी जीत की करा रहा है
हार में संभालकर स्फूर्ति देने वाला टॉनिक
बाजार में दिखता नहीं
शिक्षक और स्कूल भी अव्वल १० बच्चों

जिन्हें स्कूल की जरूरत नहीं
की सफ़लता पर इठला रहें हैं
और जिन्हें मदद की सख्त जरूरत है
उन्हें ठेंगाँ दिखा रहें हैं
क्यों न हम सब जीत के साथी और हार के संबल बनें

Tuesday, July 21, 2015

EMC...

कभी-कभी सोचता हूँ
EMC तुम ना होती तो क्या होता....
तुमसे मिलकर ही मैंने सीखा रोटी कमाने का कौशल
कैसे अनुज बनकर भी बड़े काम किये जा सकते हैं
और कीर्ति को पाया जा सकता है
यहाँ ही मन जान सका
वैभव के साथ धीरज का होना कितना जरूरी है
अपने काम को निष्ठा और ईमानदारी से करते हुये अमर हुआ जा सकता है
हँसी-विनोद संग मधुरता से हर परिस्तिथी का सामना करना
अच्छे काम का श्री गणेश कभी भी किया जा सकता है
और उसकी जय निश्चित है
कभी-कभी सोचता हूँ
EMC तुम ना होती तो क्या होता....

Friday, April 24, 2015

कौशल...

समझ नहीं आ रहा कहाँ से शुरू करूँ कौशल
क्योंकि सारे ही बड़ॆ कमाल के हैं तुम्हारे कौशल
सिर्फ़ जबाब ही नहीं कठिन सवालों को बड़ी आसानी से खा जाने का कौशल
हर परिस्तिथि में रिसोर्स जुगाड़ने का कौशल
टीम से जुड़ाव का कौशल
कौशल से कहाँ किसी को खतरा लगता है
कौशल तो सभी को अपना लगता है
हमें गम है तुम्हारे दूर जाने का
लेकिन साथ ही खुशी है की वो ही कारण बना है आज तुम्हारा अपनॊ के पास जाने का
हम जानते हैं की आज हम तुम्हें नहीं रोक पायेगें
क्योंकि जिस तरह जम्बूरियत में बहूमत सर्वोपरि होता है
वैसे ही परिवार, ससुराल, पुराने दोस्त, वड़ा-पाव, चौपाटी, पुणे-मुंबई हाईवे, शाम के बाद पुणे की रुमानियत....सब की सब आज बहूमत बनकर हमारे सामने खड़े हो गये हैं
छोड़ो यार अब लिखना समाप्त करते हैं .....बेकार में सेंटी होना ठीक नहीं...वैसे भी तुम तो जा ही रहे हॊ हर क्वार्टर आने के लिये...और साथ में कुछ क्वार्टर चड़ाने के लिये JJJJ

Saturday, April 04, 2015

चैनल चेंज...

चैनल...सरकार किसी की भी हो ईमानदार आई.ए.एस आफ़िसर अशोक खेमका का ट्रांस्फ़र जारी
चैनल चेंज...गाना चल रहा है..♪♪♫♫..ईमानदारी की बिमारी छोड़ के आजा...छोड़ के आजा
चैनल चेंज...साइना नहवाल दुनियाँ की नंबर १ बैडमिंटन खिलाडी बनी
चैनल चेंज...गाना चल रहा है..♪♪♫♫..सारी नाइट बेशर्मि की हाइट-हाइट...एक तूउउउ एक मैं और हो डिम-डिम ये लाइट
चैनल चेंज...अटल जी ने कहा नरेन्द्र भाई राजधर्म निभायें
चैनल चेंज...अपनी सरकार द्वरा अटल जी को भारत रत्न दिये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुशी जताई है

Saturday, January 10, 2015

हर मौसम आम...

अब कोई मौसम खास नहीं
शौक बड़ी है चीज यहाँ
किसी कारण की मोहताज नहीं
हर मौका पीने का मौका
खोलो बोतल जाम
खाईये श्रीमान हर मौसम आम...


धार्मिक होना अब और हुआ आसाँ
बस कहो तुम गर्व से जय-जय श्री राम
खाईये श्रीमान हर मौसम आम...


लगंड़ा, केसर, मल्लिका सब एकरस हो गये
बोतल से पीजिये अब हर तरह का आम
खाईये श्रीमान हर मौसम आम...


होली बेरंग है दिवाली की सेल है
धीरज का साथ नहीं वैभव की रेल है

प्रकृति से दूर हुई उत्सवों की शाम
खाईये श्रीमान हर मौसम आम...

Saturday, October 04, 2014

मक्कारों का दर्द...

आजकल मक्कार लोग बड़े परेशान हैं
कमबख़्त सीधे लोग नहीं मिलते
धोखा देने की तलब है
पर धोखा खाने वाले नहीं मिलते
अपने बच्चे की नेकी से परेशान पिता बोला
मास्टर जी जमाना बदल गया है

थोड़ा आप भी समझदारी दिखायें
ईमानदारी हम मेनेज कर लेगें
आप तो कृपया इसे मक्कारी सिखायें
हर तरफ मक्कारों की जमात से
हम प्राकृतिक संतुलन खो रहे हैं
जहाँ इरादे छोटी-मोटी लूट के
वहाँ मर्डर हो रहे हैं
मक्कारों का दर्द समझते हुए
हम उनके साथ डटे हैं
दुनियाँ में सीधे और ईमानदार
लोगों को बढ़ाने में जुटे हैं

Thursday, December 17, 2009

राम मेरा भाई तेरे राम से...

राम मेरा भाई तेरे राम से
इतना यार झगड़ता क्यों है
मेरे राम मुझे तारेंगें
तारें तुझे तेरे रघुवीर
सहज-सरल सी बात है लेकिन
तू फ़िर भी नहीं समझता क्यूँ है
राम मेरा भाई तेरे राम से....

राग-द्वेष अपने अंतर् में
कहाँ राम को भाते हैं
मन को करते दुखी
देह को रोग नया दे जाते हैं
इन्हें हराकर राम को अपने
तू प्रसन्न नहीं करता क्यूँ है
राम मेरा भाई तेरे राम से....

धर्म-अधर्म और सत्य-असत्य का
युद्ध यहाँ कोई नया नहीं
दिया कृष्ण ने अर्जुन को वह
ज्ञान अभी तक मरा नहीं
निर्भय बन इन संघर्षों से
तू फ़िर इतना डरता क्यूँ है
राम मेरा भाई तेरे राम से....

Wednesday, January 28, 2009

दशानन...


कैसे राम ने जीता रावण
कैसे राम बने जगदीश
शीश एक क्यूँ जीत ना पाया
दस सिर लेकर भी दसशीश
निश्छल मन और निर्मल ह्रदय
जहाँ राम की ढाल बने
मलिन ह्रदय और कपट वहीं पर
दशानन का काल बने
बुद्धी-कौशल और राजनीति का
जहाँ रावण ने अभिमान किया
भेज अनुज को उसे सीखने
राम ने उसको मान दिया
हर बुराई तुम यहाँ देख लो
दस सिर लेकर आती है
पर धर्मवीर रघुवीर के आगे
वह नहीं टिक पाती है

Thursday, January 08, 2009

साथ उसके आसमाँ है...

पाया नहीं यह ज्ञान से
समझा नहीं विज्ञान से
यह नहीं कोई कला
जिसको तराशा ध्यान से
संस्कारों से मिली जो
यह तो बस एक भावना है
जिसने दिया विश्वास मुझको
इंसान आता है जगत में
हाथ में क्षमता लिये
कोई शिखर ऎसा नहीं
जिसे वो पा सकता नहीं


आदमी कुछ भी नहीं
उसका पता है वह घड़ी

जिसमें है बीता वक्त उसका
हमे तो बस यह चाहिये
अविरत चली इस श्रंखला की
हम बने सुंदर कड़ी

पंछी नहीं टिकता वहाँ

उड़ना जहाँ वह सीखता है
पर जाता नहीं है वह अकेला
साथ उसके आसमाँ है
अब तो बस यह देखना है
कितना वो इसमें जोड़ता है
अगली कड़ी का आसमाँ

सुंदर वो कितना छोड़ता है